शांतिभंग करने पर दो का चालान
पिथौरागढ़। पुलिस ने शांतिभंग करने पर दो लोगों का चालान काटा है। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने नगर में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान धर्मशाला लाइन में सातशीलिंग निवासी शुभम कोहली और बीसाबजेड़ निवासी प्रकाश चंद शराब पीकर हुडदंग करते पाए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
