राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां करें अफसर

रुद्रप्रयाग। 22वें राज्य स्थापना दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारी एवं व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह को मनाए जाने के लिए जिस स्तर पर जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं सभी अधिकारी समय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। कहा कि राज्य स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम खेल मैदान अगस्त्यमुनि में आयोजित किए जाएंगे। सभी विभागीय अधिकारी अपने विभागों से संबंधित स्टाल लगाएंगे। विकास की संभावनाओं विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग को विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं जिला पंचायत को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। यह भी निर्देश दिए हैं कि 7 नवंबर से 10 नवंबर तक जनपद के सभी शासकीय भवनों को एलईडी बल्वों के माध्यम से प्रकाशमान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *