गुजरात के विधानसभा अध्यक्ष ने पिता की अस्थियां विसर्जित की
हरिद्वार
गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी अपने दिवंगत पिता लगधीर चौधरी की अस्थियां विसर्जित करने हरकी पैड़ी पहुंचे। अस्थि विसर्जन का पूरा कर्म उनके तीर्थ पुरोहित विवेक मिश्रा वा गौरव मिश्रा ने सम्पन्न कराया। इस दौरान शंकर चौधरी के साथ उनकी माता तथा भाई सहित परिवारजन उपस्थित रहे। श्री गंगा सभा के गंगा सेवक दल सचिव उज्ज्वल पंडित और समाज कल्याण सचिव अवधेश कौशिक ने गंगाजलि भेंट कर शंकर चौधरी का सम्मान किया।
