कर्णप्रयाग में पॉल्ट्री किसानों को नहीं मिल रहा बाजार

चमोली। विकासखंड सहित जनपद में पॉल्ट्री किसानों को बाजार नहीं मिलने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सोमवार को तहसील कार्यालय में पहुंचकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विपणन की व्यवस्था करने की मांग की। सोमवार को चमोली-रुद्रप्रयाग पॉल्ट्री फार्म किसान संघ के अध्यक्ष खिलेदव रावत के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। किसानों ने कहा कि बाजारों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य बाहरी प्रदेशों से मुर्गों की सप्लाई हो रही है। जबकि सीएम स्वरोजगार योजना के तहत अकेले कर्णप्रयाग विकासखंड में ही चालीस से अधिक पॉल्ट्री फार्म संचालित हैं। लेकिन स्थानीय किसानों से बाजार के दुकानदार माल नहीं खरीद रहे हैं। ऐसे में स्थानीय किसानों का माल खराब हो रहा है। यही नहीं लिए गए ऋण की अदायगी में भी किसानों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। किसानों ने सरकार से विपणन की व्यवस्था सुनिश्चत कर बाजार उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस अवसर पर राजेंद्र सगोई, उत्तम तोपाल, प्रवेंद्र सिंह सहित कई किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *