राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
नई टिहरी। सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस को जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस मौक पर रन फार यूनिटी का आयोजन टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय की मौजूदगी में किया गया। विधायक ने स्कूल बच्चों सहित तमाम राजकीय कार्यालयों व उपक्रमों के कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। डीएम डा सौरभ गहरवार ने कलेक्ट्रेट के प्रांगण में अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की स्वतन्त्रता एवं एकता को संरक्षित एवं सुदृढ करने की शपथ दिलाई। जिसके बाद डायजर से विधायक किशोर उपाध्याय ने सुबह के वक्त रन फॉर यूनिटी दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रन फार यूनिटी में भारी संख्या में स्कूली छात्रों, कर्मियों सहित तमाम लोगों ने दौड़ लगाई। दौड़ डायजर से गणेश चौक तक लगाई गई। इस मौक पर तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
