मोहल्लों की समस्याएं उठाएंगे आप के मोहल्ला कार्यकर्ता
देहरादून। धर्मपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओ की एक मौहल्ला बैठक वार्ड 84 बंजारावाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता श्यामबाबू पांडे ने की और संचालन सुशील सैनी ने किया। बैठक में तय किया गया कि निगम के जिस वार्ड में कार्यकर्ता रहते हैं, वह उस वार्ड की सड़क, बिजली, पानी, पोल लाइट, साफ सफाई आदि समस्याओं को उठाने व उनके निस्तारण का काम करेंगे। पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए पुराने साथियों के साथ ही नए लोगों को भी साथ जोड़ा जाएगा। इस दौरान इकबाल राव, अरविंद गुरुंग, बीएन शर्मा, सोनू सहगल, राकेश भट्ट, इमरान हुसैन, सुशील सैनी, मौ। इकराम, तुलसीदास राठौर, मौ। शमसाद, जितेन्द्र रावत, मौ। जाहिद, साजिद अली आदि थे।
