बैरियरों पर हो रही यात्रियों की चेकिंग

चमोली। चारधाम यात्रा प्रारम्भ होते ही हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन हेतु आ रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा चारों धामों में एक दिन में आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या तय की है। साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बिना रजिस्ट्रेशन चारधाम यात्रा पर आने की अनुमति नहीं है। बदरीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को नाम में पहुंचने पर किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे ने जनपद के प्रवेश बैरियरों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को सख्त चेकिंग के निर्देश दिये गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक यातायात नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के प्रवेश बैरियर गौचर एवं मण्डल पर चेकिंग लगातार जारी है। मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार द्वारा गौचर बैरियर एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा मण्डल बैरियर पर नियुक्त रहकर सभी यात्रा वाहनों को रोककर यात्रियों के रजिस्ट्रेशन चेक किए गए । साथ ही यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। चमोली पुलिस ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा पर आने से पूर्व registrationandtouristcare.uk.gov.in अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *