मंगलौर में अतिक्रमण हटाकर 29 लोगों का चालान किया



रुड़की। कांवड़ मेला शुरू हो चुका है। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। इस दौरान 29 लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा क्षेत्र में सड़क पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ इंस्पेक्टर महेश जोशी और लंढौरा चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान 29 लोगों के चालान काटे गए और 7,250 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। पुलिस ने बताया कि जैसे-जैसे कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंचेगा उसी प्रकार से रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। इसके लिए पहले से ही रूपरेखा तैयार की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *