सरकार की बुद्धी- शुद्धी के लिए महिला समूहों ने किया हवन

विकासनगर।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित महिलाओं ने तहसील परिसर में प्रदेश सरकार की बुद्धी-शुद्धी के लिए हवन यज्ञ किया। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
विकासनगर व सहसपुर ब्लॉक के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का दिनरात का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। महिला समूहों ने कहा कि तीन दिन से लगातार आंदोलित हैं लेकिन सोई हुए प्रदेश सरकार उनकी मांगों को सुनने को तैयार नहीं है। पिछले नौ माह से टेक होम राशन के कार्य नयें महिला समूहों को दिए जोने की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार ने अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। समूहों की महिलाओं का रुका हुआ मानदेय, सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं के काम तत्काल नये महिला समूहों को दिया जाय। जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल सके। मौके पर कल्पना बिष्ट, शायरा आजाद, नीरु त्यागी, मीन श्रीवास्तव, मंजू, ममता राणा, सायारा बानो, रीना सैनी, नजमा, बीना शर्मा, पिंगला, शशी, रोशनी, सुधा, सरीता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *