देवप्रयाग से यशपाल ने भी की दावेदारी

नई टिहरी।

प्रदेश कांग्रेस सचिव यशपाल चौहान ने विधानसभा देवप्रयाग से आगामी विधानसभा चुनाव हेतु बतौर पार्टी प्रत्याशी अपना आवेदन पत्र के साथ 10 हजार का शुल्क प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में जमा करवाया है। हिंडोलाखाल निवासी यशपाल चौहान देवप्रयाग विधानसभा से टिकट के तीन दावेदारों में से एक हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में आयोजित स्क्रीनिंग कमेटी के सामने वह अपनी दावेदारी पेश करने नहीं पहुंच पाए थे। ऐसे में उन्होंने अपना आवेदन प्रदेश पार्टी कार्यालय में ही जमा करवाया। 2014 में देवप्रयाग के गढ़ाकोट से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाने पर यशपाल ने ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी भी की थी। प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री रहे यशपाल चौहान कांग्रेस में जिले से प्रदेश तक कई पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *