दो सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों का धरना जारी
नई टिहरी।
दो सूत्रीय मांगों को लेकर टिहरी में एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार 12 वें भी जारी है। उन्होंने सरकार से जल्द दोनों मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही की मांग की है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों का सीएमओ दफ्तर के बाहर शनिवार को धरना जारी रहा। मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही न होने से नाराज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन जिलाध्यक्ष आदित्य पोखरियाल ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी बीते 12 दिनों से आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है, जिससे सरकार के खिलाफ कर्मचारियों में भारी रोष बना है। संगठन महासचिव दमयंती डबराल ने कहा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार न तो लोगों की चिंता कर रही है और एनएचएम कर्मियों की। कहा जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है, तो कर्मचारियों का उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही मांग की है। धरने पर बैठने वालों में सुरेन्द्र थलवाल, अनिल बिजल्वाण, ऋषभ उनियाल, विजेंद्र क्वांकिन, मानवेंद्र नेगी, रमाकांत पाल, डॉ. पवन कुमार, सुभाष रमोला, धीरेन्द्र रौतेला, आकृति काला,जयवीर पंवार, विजय लक्ष्मी, दीपक कुंवर, सीमा कठैत, मोनिका चौहान, नरेन्द्र बिष्ट, प्रियंका रतूड़ी, सुरेश चौहान, डॉ. प्रियंका, प्रमिला बिष्ट, डॉ नेहा आदि मौजूद थे।
