हनुमान चट्टी के पास 7 घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे
चमोली।
बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी के नजदीक 7 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। भारी मशक्त के बाद यातायात को सुचारु किया जा सका। हाईवे के अलावा जिले में 30 अन्य सडक़ें भी मंगलवार को बंद रहीं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया बीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि को बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी के निकट अवरुद्ध हो गया। यहां हाईवे पर मलबा और बोल्डर आ गए। बीआरओ की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को मंगलवार अपराहन्न में खोल दिया गया। इसके अलावा जिले में 30 लिंक मोटर मार्ग अभी भी बाधित हैं। जिले में देवाल विकास खंड के 22 गांवों में बिजली गुल है। 11केवी लाइन में फाल्ट आने की वजह से इन गांवों की आपूर्ति ठप पड़ी है। विध्युत वितरण के अधिशासी अभियन्ता कैलाश कुमार ने बताया विद्युत लाइन को सुचारू किया जा रहा है।
