विधायक ने दिये मठियाली गांव को सार्वजनिक उपयोग हेतु बर्तन

नई टिहरी।

जाखणी धार ब्लॉक के ग्राम मठियाली में टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने महिला मंगल दल को सार्वजनिक उपयोग के लिए बर्तनों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए डब्बल इंजन की सरकार तत्पर है। गांव व अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम प्रदेश की बीजेपी सरकार ने किया है। सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं को गांव तक मजबूत करने का काम तेजी से किया जा रहा है। कहा की मठियाली गांव के विकास के लिए सोलर प्लांट, यहां के प्राथमिक विद्यालय के लिए 10 लाख की स्वीकृति के साथ ही जिला योजना से एक तोक के लिए 50 लाख स्वीकृत किये हैं। जबकि गांव के लिए दो सड़कें भी स्वीकृत की गई हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद विष्ट, पूर्व राज्य मंत्री बेबी असवाल, प्रधान विमला देवी, प्रधान छोल गांव त्रिलोक विष्ट, मनीषा देवी, भगवती प्रसाद नौटियाल, बूथ अध्यक्ष प्रवीण थपलियाल, सोबन सिंह, विनोद चमोली, मदन सिंह, प्रताप राणा, गैणानंद, हुकम सिंह, भरोषी लाल, प्रकाश चंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *