बीजेपी का प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर फोकस


ऋषिकेश। आगामी चुनाव को लेकर भाजपा का फोकस सोशल मीडिया पर है। जिसके जरिए वे पार्टी और पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसके लिए आईटी सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। शुक्रवार को ऋषिकेश नगर पालिका के स्वर्ण जयंती सभागर में भाजपा जिला ऋषिकेश की सोशल मीडिया एवं आईटी को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें ऋषिकेश व डोईवाला विधानसभा के आठ मंडलों के सभी आईटी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला में आईटी सेल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर पार्टी की उपलब्धियां व जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसके तहत कार्यकर्ताओं को फेसबुक, व्हट्सऐप, इंस्टाग्राम सहित अन्य सभी माध्यमों में पोस्ट करने व उन्हें ग्रुपों में शेयर करने का तरीका बताया गया। वहीं हरिद्वार लोकसभा के सोशल मीडिया संयोजक आशीष झा द्वारा कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की तकनीकी बारीकियों बताईं गई। मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, मेयर अनिता ममगाईं, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा, जिला सह प्रभारी नलीन भट्ट, जयंत शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *