मनमुटाव में पत्नी को जबरन कार में ले गया पति

रुडक़ी

दंपति में मनमुटाव इतना बढ़ गया कि पति कार लेकर पत्नी के घर पहुंच गया। घर में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद पति पत्नी को जबरन कार में लेकर हरिद्वार हाईवे की ओर चल दिया। पुलिस के डर से करीब एक घंटे बाद पत्नी को वापस घर छोड़ दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की बंघेड़ी महावतपुर निवासी महिला का लंढौरा के युवक से विवाह हुआ है। दोनों के बीच काफी समय से मनमुटाव चला आ रहा है। सोमवार को पति कार लेकर पत्नी के घर पहुंचा। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया। पति ने पत्नी से कहा कि उसे कुछ बात करनी है। लेकिन पत्नी ने बातचीत करने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद पति ने पत्नी को जबरन कार में बैठा लिया और हरिद्वार हाईवे की ओर लेकर चल दिया। करीब एक घंटे तक पत्नी को रुडक़ी क्षेत्र में लेकर घुमाता रहा। जिसके बाद पुलिस के डर से पत्नी को वापस घर छोड़ दिया। महिला अपनी मां को लेकर कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उप निरीक्षक बारु सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *