राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानन्द की जयंती

नई टिहरी। अभाविप की ओर से केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में स्वामी विवेकानन्द की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर एसआरटी परिसर में आयोजित बालक वर्ग की 16 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अखिल, धीरज, गौरव, बालिका वर्ग की 8 सौ मीटर में ज्योतिका, अंजली तथा कल्पना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। चंबा पालिका के सभासद अंकित सजवाण और रघुवीर रावत ने विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर अभाविप संगठन मंत्री प्रवीण असवाल, सचिन सजवाण, मानवेंद्र बिष्ट, जयेंद्र रावत, विवि प्रतिनिधि अनुज सजवाण, अंशुल भंडारी, आकृति डबराल, अनुराग मखलोगा, सोनल रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *