अभिभावकों को थैलीसीमिया से बचाव की जानकारी दी

रुद्रपुर। डीआईसी सेंटर में विश्व थैलीसीमिया दिवस पर सीएमओ की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें थैलीसीमिया से ग्रस्त बच्चों एवं उनके अभिभावकों को इससे बचाव के लिए सुझाव और थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए जानकारी दी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता चुफाल ने बताया कि रक्त में ग्लोबिन जीन की कमी के कारण हीमोग्लोबिन के लिए पर्याप्त मात्रा में ग्लोबिन उपलब्ध नहीं हो पाता, जिस कारण रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। जिसे थैलीसीमिया बीमारी कहा जाता है। इसकी कमी की आपूर्ति केवल रक्त द्वारा ही हो सकती है। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, जिला लेखा प्रबंधक डीएस भंडारी, आरबीएसके प्रबंधक पूरनमल, सोनम गिनवाल, बाल रोग विशेषज्ञ नेहा पानू आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *