ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार एक की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

रुड़की।  औद्योगिक क्षेत्र में रायपुर चौक के समीप ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो सवार एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर रुड़की पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को दोपहर में औद्योगिक क्षेत्र स्थित रायपुर चौक पर टेंपो और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया। जिससे उसमें सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और टेंपो में फंसे लोगों को निकाला। टेंपो में सवार कामिल (28) निवासी सफरपुर, कोतवाली गंगनहर रुड़की की मौके पर ही मौत हो गई है। कामिल भवन निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ था। देहरादून से वापस लौटते हुए रायपुर में उतर गया और फिर वहां से टेंपो में सवार हुआ था। पुलिस ने घायल हुए 23 वर्षीय सचिन निवासी मंडावर, 16 वर्षीय जुबेर, निवासी छुटमलपुर, 18 वर्षीय आदिल निवासी खाताखेड़ी, 60 वर्षीय महफूज निवासी सिसौना, 30 वर्षीय ताहिर निवासी फतेहपुर, 65 वर्षीय महिला खातून निवासी तलहडी बुजुर्ग थाना देवबंद सहारनपुर को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *