प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार, दो फरार
रुड़की। नगर पंचायत के मुकर्रबपुर गांव में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान में छापा मारकर 110 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला और एक युवक मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि मुकरर्बपुर में एक मकान में गोकशी की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 110 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया जबकि एक महिला और एक युवक मौका पाकर वहां से फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए नफीस, शोएब और फरार अफरीदा और सुहैल के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसओ मनोहर सिंह भंडारी, एसआई नरेश कुमार गंगवार, संजय पाल, राहुल नेगी, अरविंद शामिल रहे।
