योनेक्स गैन्वार्ड जर्मन बैडमिंटन ओपन के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य

देहरादून। विश्व के 12 वें नम्बर के खिलाड़ी अल्मोड़ा(उत्तराखंड) के लक्ष्य सेन ने मुएल्हीम जर्मनी में आयोजित योनेक्स गैन्वार्ड जर्मन ओपन-2022 में शानदार प्रदर्शन कर प्री कवार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने इंडोनेशिया के वर्ल्ड नम्बर पांच व ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता अन्थोनी गिन्टिंग को आसानी से 21-7 व 21-9 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहले चक्र में लक्ष्य ने थाईलैंड के खिलाड़ी केन्ताफोंन वान्ग्चारोंन को 21-6 व 22-20 से हराया था। वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक व इंडिया ओपन का ख़िताब अपने नाम करने के बाद लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनका शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन का मुकाबला हमवतन एच एस प्रणय से होगा। लक्ष्य के साथ भारतीय कोच के रूप में उनके पिता डीके सेन हैं। जर्मन ओपन के बाद लक्ष्य से इंग्लैंड में 16 से 20 मार्च तक आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैण्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे I पिछली बार लक्ष्य ऑल इंग्लैण्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। लक्ष्य सेन के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डा। अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी व खेल प्रेमियों ने लक्ष्य व उनके कोच व पिता डीके सेन को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *