जल संस्थान कर्मियों को कोरोना वारियर करें घोषित
देहरादून
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ, गढ़वाल मंडल ने उन्हें कोरोना वारियर घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कोरोनाकाल में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने में जुटे जल संस्थान कर्मियों को रिस्क जोन में बताया। गुरुवार को हुई वर्चुअल बैठक में संघ के महामंत्री रमेश बिंजोला ने कहा कि आवश्यक सेवा के विभिन्न विभागों के कार्मिकों को कोविड संक्रमण की रोकथाम में लगे कार्मिकों की तरह कोरोना वारियर में शामिल किया जाए। कहा कि विषम परिस्थितियों में भी जल संस्थान के फील्डकर्मी पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने को तत्परता से कार्य कर रहे हैं। बैठक में धन सिंह नेगी, रामचंद्र सेमवाल, धनपाल पंवार, शिशुपाल रावत, संदीप मल्होत्रा, ओमप्रकाश कन्नौजिया, प्रेम सिंह रावत, सुंदर सिंह चौहान आदि शामिल हुए।
