मरम्मत होने तक बंद रहेगा सरयू पैदल पुल

बागेश्वर। सरयू नदी में बना पैदल पुल मरम्मत होने तक बंद रहेगा। इससे पहले प्रशासन ने मेले के दौरान इसे बंद रखने का निर्णय लिया था। पुल 110 साल की उम्र पूरी कर चुका है। खतरे को देखते हुए प्रशान ने यह निर्णय लिया है। मालूम हो कि सरयू नदी पर पैदल पुल 1913 में बना है। उम्र अधिक होने के कारण इस बार जिला प्रशासन ने मेले के दौरान इसमें आवाजाही बंद रखी। पुल के दोनों ओर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए, तांकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके बाद भी व्यापार मंडल ने इसका विरोध किया था। पुल को हमेशा की तरह खोलने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन अपने निर्णय पर अडिग रहा। अब डीएम अनुराधा पाल ने इसकी मरम्म्त होने तक इसमें आवाजाही बंद करने का निर्णय लिया है। डीएम ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी हादसे से बचने के लिए पुल के पुनर्निर्माण होने तक किसी भी प्रकार से आवागमन बंद रखने का निर्णय लिया है, साथ ही अधिकारियों को शीघ्र पुल की मरम्मत के लिए आंगणन बनाने के निर्देश दिए हैं। तांकि समय पर पुल की मरम्मत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *