वरदानी मंदिर में लहराने लगा तिरंगा


पिथौरागढ़। नगर के चंडाक मार्ग स्थित वरदानी मंदिर के समीप लगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा दो माह के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रशासन ने लगा दिया है। बुधवार को वरदानी मंदिर के पास लगा तिरंगा आसमान में लहराता नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि तिरंगा आकर्षण का केंद्र है। रोजाना कई पर्यटक तिरंगे के दीदार के लिए यहां पहुंचते हैं। बता दें कि बीते मार्च माह के दौरान तिरंगा फटने पर प्रशासन ने उतार दिया था, जिसे अब लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *