मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़। नगर के पुलिस लाइन में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पुलिस ने एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान महिला चिकित्साधिकारी डॉ. योगिता विश्वकर्मा, एनटीसीपी काउंसलर फूलमती ह्यांकी, काउंसलर अनुजा भट्ट ने महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस बीच महिलाओं की बीपी, मधुमेह की जांच भी हुई। यहां डॉ. आशुतोष तिवारी, सीओ ऑप्स परवेज अली, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नरेन्द्र कुमार आर्या, नर्सिंग ऑफिसर शकुंतला देवी, कांस्टेबल तरुण टम्टा सहित कई कर्मचारी और महिलाएं मौजूद रहे।
