2.44 ग्राम स्मैक के साथ एक नाबालिग युवक गिरफ्तार



बागेश्वर। कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने बिलौना स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास से एक नाबालिग को 2.44 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिले में चरस और स्मैक का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी इसमें कमी नहीं आ रही है, जबकि चरस व स्मैक की तस्करी के मामले में लगातार न्यायालय से सजा भी हो रही है। इसके बावजूद भी धंधा चल रहा है। रविवार की सुबह पुलिस व एसओजी की टीम गश्त पर थी। करीब आठ बजे चेकिंग के दौरान बिलौना स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास उन्हें एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में दिखा। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह भागने की कोशिश करने लगा। तलाशी लेने पर उसके पास 2.44 ग्राम स्मैक बरामद हुई। नाबालिग युवक के खिलाफ पुलिस अब कानूनी कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *