जसपुर में कारोबारी की रकम लेकर कोल्हू संचालक फरार

काशीपुर

कोल्हू संचालक गुड़ कारोबारी को गुड़ दिए बिना ही उसके पांच लाख 73 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। कारोबारी ने कोल्हू संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मो. चौहानान निकट राजपूत सभा भावन निवासी अमृत सिंह पुत्र कल्लू सिंह ग्राम आमका (बढियोवाला) में कृषि कार्य एवं गुड़ खरीदारी का कार्य करता है। पुरकाजी, मुजफ्फरनगर निवासी खुसनूद पुत्र इल्तेफाक को बीती चार अक्तूबर को गन्ना कोल्हू संचालन के लिए एक लाख रुपये दिये थे। इसके बाद 700 कुंतल गन्ना एक कोल्हू पर दिया। उसने कोल्हू संचालक से इसके एवज में गुड़ लेना तय किया था। बताते हैं कि कोल्हू संचालक ने कारेाबारी से गुड़ की खरीदारी को पांच लाख रुपये की रकम और ली थी। कारोबारी ने आठ लाख चौबीस हजार रुपये खुसनूद को दिए। इसके एवज में खुसनूद ने कारोबारी को करीब ढाई लाख रुपये का 91 कुंतल गुड़ दिया। जबकि बची हुई रकम पांच लाख 73 हजार 750 रुपये की गुड़ की आपूर्ति नहीं की। और बीती 22 अप्रैल को फरार हो गया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *