बाईपास से ट्रेन संचालन पर नाराजगी
रुड़की। दैनिक यात्री संघ लक्सर के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि रेलवे की ओर से 15 अगस्त से हरिद्वार व दिल्ली के बीच चलाई जा रही पैसेंजर ट्रेन को एक्सप्रेस के नाम पर लक्सर बाईपास से चलाया जाना लक्सर के यात्रियों के साथ उपेक्षा पूर्ण व्यवहार है। एडवोकेट शर्मा ने बताया कि लक्सर से रुड़की आने वाले दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अध्यक्ष सहित संदीप कुमार, अशोक कुमार, सुदेश कुमार, विजेंद्र कुमार, मोहम्मद यामीन, भानु प्रताप, परमिता, संजो, बॉबी, जय वीर सिंह, सुशील कुमार, विक्रम सिंह आदि दैनिक यात्रियों ने खानपुर विधायक उमेश कुमार, रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे, नई दिल्ली और डीआरएम मुरादाबाद को पत्र भेजकर दोनों ट्रेनों को वाया लक्सर चलाने की मांग की है।
