तहसील दिवस में 17 शिकायत आई

रुड़की

 एसडीएम गोपाल राम बिनवाल और तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ ने तहसील दिवस में आए लोगों की समस्या व शिकायत सुनी। सीमली निवासी सुरेंद्र नामदेव ने चकबंदी के बाद डोलबंदी न होने की शिकायत की। नगर की बुजुर्ग जमत्री ने मृत पति की पेंशन का पैसा खाते में न आने की समस्या उठाई। केहड़ा के राजपाल ने लक्सर से गांव की तरफ कराए जा रहे सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप न होने की शिकायत की, तो फतवा गांव से आई मुकेश देवी ने आबादी में खाली पड़ी जमीन की तरफ पड़ोसी द्वारा जबरन दरवाजा खोलने की समस्या रखी। एसडीएम बिनवाल ने बताया कि तहसील दिवस में कुल 17 प्रार्थनापत्र आए थे। सारे प्रार्थनापत्र संबंधित विभाग को भेजकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *