मेट और बेलदार सीएम आवास कूच करेंगे

देहरादून। पीडब्ल्यूडी में आउटसोर्स से कार्यरत मेट और बेलदार संघ सरकार के खिलाफ मुखर होने लगा है। मेट और बेलदारों ने विभाग में समायोजन की मांग को लेकर पांच जनवरी को सीएम आवास कूच करने का निर्णय लिया है। शनिवार को यमुना कॉलोनी स्थित संघ भवन हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मेट और बेलदार वर्षों से आउटसोर्स के माध्यम से सवाएं दे रहे हैं। उपनल के माध्यम से विभाग में समायोजन को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई। जिस कारण उनमें आक्रोश व्याप्त है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी मेट और बेलदार पांच जनवरी को परेड ग्राउंड में एकत्र होंगे, यहां से सीएम आवास कूच करेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जयेंद्र सिंह, महासचिव सुबोध कांत, संयुक्त मंत्री तेजपाल शाह, जिला मंत्री रविंद्र कलूड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *