निर्माणाधीन सड़क के कारण आगरचट्टी- फरसौं के बीच लग रहा है बार बार जाम

चमोली। राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर आगरचट्टी फरसो गांव के बीच दिन में कई बार जाम लग रहा है जिससे इस हाईवे पर मेहलचौंरी से गैरसैंण तथा गैरसैंण मेहलचौंरी की ओर जा रहे वाहनों एवं सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम स्यूणी मल्ली गांव के लिए बन रही निर्माणाधीन सड़क के कारण लगभग एक किमी ऊंचाई से गिर रहे पत्थरों या बोल्डरों के कारण लग रहा है, ताकि कोई हादसा न हो। बताते चले कि वर्तमान में लगभग पौने चार करोड़ की लागत से आगरचट्टी स्यूणी मल्ली गांव के लिए 6 किमी सड़क का निर्माण जारी है। लेकिन वर्तमान में जिस स्थान पर सड़क निर्माण पहाड़ी पर हो रहा है वहा से सीधे नीचे लगभग एक हजार मीटर एनएच 109 गुजर रही है। सड़क निर्माण कर रही एबी कंस्टेक्शन बार-बार एनएच जाम कर रही है जिससे की पत्थर गिरने से कोई हादसा न हो, उधर कई लोगों एवं सवारियों का कहना है कि जाम अल्प समय के लिए लगना चाहिए या ऐसे समय रात को जब सड़क पर यातायात कम रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *