10 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश।  कोतवाली पुलिस ने कार से लायी जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार सीज कर आरोपी पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक विधान चुनाव के मद्देनजर अवैध रूप से शराब की ब्रिकी एवं तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इसी बीच गुरुवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान देहरादून रोड फ्लाई ओवर के पास एक कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से शराब की पेटियां बरामद की गई। कार चला रहे व्यक्ति की पहचान सुभाष कुमार पुत्र स्व. अजय कुमार, निवासी 29 डीएल रोड, थाना डालनवाला, देहरादनू के रूप में हुई है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *