हरक ने नवोदय नगर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक


हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत मंगलवार रात सिडकुल क्षेत्र स्थित नवोदय नगर पहुंचे। यहां हरक सिंह रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव को लेकर तैयारी में जुटने का आह्वान किया। डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई हैं। महंगाई, बेरोजगारी को रोकने में केंद्र सरकार नाकाम रही और राज्य सरकार का भ्रष्टाचार किसी से छुपा नहीं है। डॉ हरक सिंह रावत ने नवोदय नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में आगामी निकाय, लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की। कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का संदेश दिया। डॉ रावत ने कहा कि अमृत काल में भाजपा सरकार द्वारा हर भर्ती में घोटाले किए जा रहे है। आरोप लगाया कि अंकिता हत्याकांड के हत्यारों को सरकार द्वारा बचाया जा रहा है। इस अवसर पर कुंवर सिंह बिष्ट,अतोल सिंह गुसाईं,दिनेश चंद पांडे, महावीर रावत, राकेश राजपूत, एमडी शर्मा ,सुभाष सिंह रावत, नवीन नौटियाल ,मनोज कोटनाला ,महावीर गोसाई ,राजीव कठैत,गोपाल सिंह, अमित अवस्थी,जय किशन न्यूली,हेमंत, नरेंद्र सिंह चौहान ,दाताराम चौहान, मुकुल चौहान ,लक्ष्य चौहान ,अमित, गोपाल मोंगली,कुंवर पाल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *