मंदिर के रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत
हरिद्वार। ज्वालापुर पीठ बाजार स्थित लोधामंडी में मंदिर के रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत क्षेत्रवासियों ने एचआरडीए सचिव से की है। क्षेत्रवासियों ने नगर आयुक्त को लिखे पत्र में बताया कि क्षेत्रीय निवासी ने मंदिर के रास्ते पर अतिक्रमण किया हुआ है। एचआरडीए सचिव को लिखे पत्र में क्षेत्रवासियों ने मंदिर के रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। शिकायती पत्र में हस्ताक्षर करने वालों में नीलम, विकेश, कुसुम, रेखा, सुरेंद्र कुमार, ममता, सरोज रानी, प्रेमलता, संदीप, राजकुमार, राजेश, नरेश, दीपक, राजवीर, गौरव, प्रदीप कुमार, रजत, सुनीता आदि के हस्ताक्षर हैं।
