लक्सर विधायक ने किया सडक़ों का शिलान्यास

रुडकी।

लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने रविवार को लक्सर के केहड़ा और मुबारिकपुर गांव में दो सडक़ों के नवीनीकरण का फीता काटकर शिलान्यास किया। उन्होंने समय रहते काम पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता और मानकों का भी ध्यान रखने की हिदायत निर्माण संस्था लोनिवि के अधिकारियों को दी। रविवार दोपहर बाद विधायक संजय गुप्ता ने केहड़ा गांव में केहड़ा से खड़ंजा कुतुबपुर तक करीब बीस लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित दो किलोमीटर लंबी डामर रोड के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने इतनी ही लागत से लक्सर के मुबारिकपुर अलीपुर से चिडिय़ापुर गांव तक की डामर रोड के नवीनीकरण का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक गुप्ता ने कहा कि देहात क्षेत्र का विकास उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी की सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। गांवों को मुख्य मार्ग से जोडऩे वाली और एक से दूसरे गांव को जोडऩे वाली सडक़ों के निर्माण पर सरकार का फोकस है। कहा कि अकेले उन्हीं के प्रस्ताव पर लक्सर विधानसभा क्षेत्र में ही बीस से अधिक सडक़ों को राज्य योजना से मंजूरी दी गई है। जिला योजना व दूसरी योजनाओं से भी विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद लोनिवि के ईई सतवीर सिंह यादव को सडक़ों के निर्माण को समय से पूरा करते हुए गुणवत्ता व मानकों का ध्यान रखने की हिदायत दी। मौके पर लोनिवि के एई अमित वर्मा, एएई रविंद कुमार, प्रधान तेलूराम, विनय गुप्ता, हिरदेराम सैनी, मनोज शर्मा, रजनीश शर्मा, अजब सिंह, चौधरी अनुज सिंह, निर्मल सिंह, जयपाल सिंह, चौधरी अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *