उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आज से
रुद्रपुर।
उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने एक बैठक विकास भवन के पास मैदान में आयोजित की। इसमें पदाधिकारियों ने संयुक्त मोर्चा के साथ 6 और 7 सितंबर को कार्य बहिष्कार और आंदोलन की रूपरेखा बनाई। जिसमें जिला संयोजक रिवेश शर्मा, अजय कांडपाल, सुधीर कुमार, प्रदेश सह संयोजक मनोज कुमार, नवीन कापड़ी, कुंवर मनराल और जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष कमलप्रीत सिंह, कुलदीप कुमार,मो. यासीन, बाबूपाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कार्यालय संयोजक भूपेंद्र सिंह, आशू आदि मौजूद रहे।
