पहले देश के किसानों को आतंकवादी कहा अब सारे गरीब व साइकिल चलाने वाले को कह रहे आतंकवादी- केजरीवाल
लखनऊ,
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राजधानी के रिफा-ए-आम क्लब में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में लखनऊ की विधानसभाओं में चुनावी मैदान में उतरे आप प्रत्याशियों को जीत दिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर वो केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे और कांग्रेस पर भी हमला बोला। दिल्ली सीएम अरंविद केजरीवाल को सुनने के लिए बड़ी संख्या में जनता का सैलाब उमड़ा। आप पार्टी के नारों से मैदान गूंजता रहा। सभा में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी बात को शुरू करते हुए कहा कि दिल्ली में हम लोगों ने सरकारी स्कूलों में 12 हजार नए कमरे बनाकर तैयार किये हैं। शानदार कमरे इलेक्ट्रॉनिक ब्लैक बोर्ड, स्कूलों में लिफ्टें लगी है शानदार लेबोरेट्री है, बड़े बड़े हाल है ऑडीटोरियम है सरकारी स्कूलों में। पिछले सात साल में हमने 20 हजार कमरे बनाए हैं। पूरा देश की सारी सरकारें मिला लो किसी ने सारी राज्य और केन्द्र सरकार सात साल में किसी ने 20 हजार कमरे नहीं बनाए दिल्ली में हमने 20 हजार कमरे बना दिये। 400 नए स्कूल बना दिये। योगी ने पांच साल में कितने स्कूल बनाए हैं पूरे यूपी में। कोई कॉलेज बनाया हो। कोई यूनिवर्सिटी हमने दिल्ली में तीन नई यूनिवर्सिटी बनाई है। कोई अस्पताल बनायें हो। दिल्ली में हमने पांच साल में पांच सौ से अधिक मोहल्ला क्लीनिक बनाया। यहां कोई डिस्पेंसरी या अस्पताल बनाया हो किसी गांव में नौकरी कितने बच्चों को दी। दिल्ली में हम लोगों ने 10 लाख बच्चों का नौकरियां दी हैं। यूपी का बजट पांच लाख करोड़ है। कोई स्कूल नहीं बनाया, काई अस्पताल नहीं बनाया, कोई यूनिवर्सिटी नहीं बनाई आखिर ये पैसा जा कहां रहा है। पिछले कुछ दिनों से ये राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अमित शाह और मोदी चारों मिलकर कह रहे हैं केजरीवाल आतंकवादी है। खूब जोर जोर से कह रहे हैं केजरीवाल आतंकवादी है। इन लोगों ने पिछले पांच सालों से केंद्र में मोदी का राज है यूपी में योगी का राज है प्रदेश में। 70 साल से देश में कांग्रेस और बीजेपी का ही राज रहा है। इनके 70 साल राज करने के बाद भी इनके पास एक काम गिनाने को नहीं। अगर काम गिनाने को होता तो केजरीवाल को आतंकवादी नहीं कहते। एक काम नहीं किया मोदी ने पांच साल में, योगी ने एक काम नहीं किया। कांग्रेस ने 70 साल में एक काम नहीं किया। अब इनको वोट मांगने के लिए केजरीवाल आतंकवादी है कहना पड़ रहा है। बताओं कोई आतंकवादी स्कूल बनवाता है कोई आतंकवादी अस्पताल बनवाता है। कोई आतंकवादी बच्चों की पढ़ाई करवाता है। कोई आतंकवादी बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करवाता है। कोई आतंकवादी शहीद सैनिकों को एक एक करोड़ रुपये देता है। कह रहे हैं केजरीवाली आतंकवादी है। मोदी जी ने मेरे घर और दफ्तर पर सीबीआई की रेड डलवाई, मेरे घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड कराई। ईडी, रॉ और दिल्ली पुलिस की रेड करा दी। सारी रेड करा ली मेरे ऊपर तो मैंने उनसे पूछा कि कुछ मिला। तो मोदी ने जी बोले कि एक कवि है वो बता रहा था गाजियाबाद में काई कवि कह रहा था कि केजरीवाल आतंकवादी है। उसके सपने में आया था कि सात साल पहले मै उस कवि को कह रहा था कि मैं भारत के दो टुकड़े कर दूंगा और एक टुकड़े का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा। मैंने पूछा कि मोदी जी मैं कहां भारत के दो टुकड़े कर दूंगा आपकी ईडी को नहीं पता चला आपकी रॉ को नहीं पता चला सीबाई और इनकम टैक्स को नहीं पता चला। मैंने कहा कि ये बंद कर दो सारी ऐजेंसी उस कवि को ही रख लो। वही बता दिया करेगा सपने में क्या आ रहा है ओर क्या नहीं आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल मैंने सुना प्रधानमंत्री आकर बोले देश में जो साइकिल चलाते है वो सब आतंकवादी है। ये गरीबों पर चोट है। गरीबों को प्रधानमंत्री जी आतंकवादी बोल रहे हैं। साइकिल वालों जब बटन दबाने जाओ तब बता देना कि भाजपा वाले आतंकवादी है या साइकिल वाले आतंकवादी हैं। मैं बताता हं मामला क्या है आतंकवादी दो तरह के होते हैं एक वो जो जनता को डराता है और दूसरा वो जो भ्रष्टाचारियों को डराता है। केजवरीवाल वो आतंकवादी है जो भ्रष्टाचारियों को डराता है। वो शोले पिक्चर में डायलॉग है ना जब सौ-सौ मील तक कोई भ्रष्टाचार करता है तो मां कहती है बेटा सो जा नहीं तो केजरीवाल आ जाएगा।
