जिस शेयर से राकेश झुनझुनवाला को बनाया बिग बुल आज उसी शेयर ने डुबोया 3500 करोड़, 31प्रतिशत टूटा स्टॉक

 

नई दिल्ली ,

शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला को अपने ही फेवरेट शेयर से बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस शेयर ने एक झटके में राकेश झुनझुनवाला के करोड़ों रुपये स्वाहा कर दिए। एक समय था जब राकेश झुनझुनवाला को इसी शेयर से खास पहचान मिली थी। इस शेयर का नाम है- टाइटन। टाइटन कंपनी का शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का अहम शेयर बीएसई पर 6 फीसदी गिरकर 1,936.55 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया।

झुनझुनवाला को 3,500 करोड़ रुपये का नुकसान

पिछले तीन महीनों में बिग बुल को टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन में लगभग 3,500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, क्योंकि इस अवधि के दौरान स्टॉक 29 प्रतिशत गिर गया। बता दें कि टाइटन कंपनी में झुनझुनवाला की होल्डिंग का प्राइस 17 मार्च, 2022 से 3,489 करोड़ रुपये गिर गया। स्टॉक नौ महीने के निचले स्तर 1,925 रुपये पर आ गया और शुक्रवार को इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 7 प्रतिशत नीचे था। शेयर इस साल 21 मार्च को 2767.55 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर से 31 फीसदी नीचे है। यह 20 जुलाई, 2021 को 52 सप्ताह के निचले स्तर 1,661 रुपये पर पहुंच गया था।

टाइटन ने बनाया बिग बुल

बता दें कि साल 2003 में राकेश झुनझुनवाला ने टाइटन कंपनी में निवेश किया था। टाइटन का शेयर राकेश झुनझुनवाला की किस्मत बनाने वाला शेयर साबित हुआ । इसमें उन्होंने 6 करोड़ शेयर 3 रुपए के भाव पर खरीदे थे।

क्या करती है कंपनी?

टाइटन घरेलू ब्रांडेड ज्वैलरी मार्केट (तनिष्क, कैरेटलेन, जोया और मिया ब्रांड्स के साथ) और घरेलू कलाई घड़ी सेगमेंट (टाइटन, सोनाटा, फास्टट्रैक और ज़ाइल्स जैसे ब्रांडों के साथ) में मार्केट लीडर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *