मसूरी विधायक गणेश जोशी  ने की सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। कैबिनेट मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी से उनके नई दिल्ली स्थित आवस पर शिष्टाचार भेंट की। लगभग 1 घंटे तक चली मुलाक़ात के दौरान कैबिनेट मंत्री ने वरिष्ठ भाजपा नेता क़ो उत्तराखंड चुनाव से सम्बंधित अपडेट्स दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मैं डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति जनता में भारी उत्साह है और राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार गठित होने जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *