डीजे बंद कराने पर, हुड़दंगियों ने चाकू मारकर किया घायल

रुद्रपुर। पंकज ने पुलिस को बताया कि वह आजाद नगर ट्रांजिट कैंप में रहता है। 17 जून की रात वह कृष्णा कालोनी, ट्रांजिट कैम्प में अपने दोस्त संजू की बहन की जन्म दिन की पार्टी में गया हुआ था। जहां कुछ युवक नशे में डीजे पर हुड़दंग काट रहे थे। मामले को शांत करने के लिए उसने डीजे बंद करवा दिया। देर रात करीब 11 बजे वह वापस कृष्णा कालोनी से अपने कमरे में जा रहा था। इसी बीच कालोनी में रोहित, सुमित, राहुल, विशाल, अभिषेक तथा एक चोटी वाला अज्ञात युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उससे गालीगलौज करते हुए लाठी डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों से अपनी जान बचाकर जब वह भाग रहा था तो उसके पीठ पर सुमित ने चाकू से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पंकज की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद समेत एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *