सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन
चमोली। राजकीय इंटर कालेज माणा घिंघराण का सात दिवसीय एनएसएस शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बुधवार को संपन्न हो गया है। कार्यक्रम अधिकारी डीसी अंथवाल ने बताया कि शिविर के दौरान मिले अनुभवों को प्रतिभागियों को अपने दैनिक जीवन में भी अपनाना होगा। बताया कि शिविर में स्वच्छता, नशा मुक्ति, प्रौढ़ शिक्षा, साक्षरता, डिजिटल शिक्षा, बाल शिक्षा, सड़क सुरक्षा, कोविड सुरक्षा समेत कई अभियान संपन्न कराए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह फरस्वार्ण, कमल किशोर, सतीष बिष्ट, एपी पुरोहित, एम पी खाली आदि मौजूद थे।
