एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना स्थगित

ऋषिकेश

प्रतीतनगर के लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ दूसरे दिन भी धरना दिया। वे जल संस्थान द्वारा सडक़ खोदकर छोड़ दिए जाने से नाराज हैं। देर शाम अधिकारियों के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार को प्रतीतनगर में निर्माणाधीन जल संस्थान कार्यालय परिसर में ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार पिवाल ने कहा कि प्रतीतनगर में नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए पूरी पंचायत की गालियां खोद दी गई हैं। यह कार्य एक वर्ष पहले किया गया। लेकिन आज तक इन गलियों व सडक़ों की मरम्मत जल संस्थान ने नहीं की है। जिसके चलते आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने कहा कि गलियों में गड्ढों के साथ ही मिट्टी पड़ी हुई है, जिससे कई बार दोपहिया वाहन चालक रपट जाते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में पेयजल समस्या भी बनी हुई है। कहा कि जब तक जल संस्थान क्षेत्र में खोदी गई सडक़ों की मरम्मत नहीं करता आंदोलन जारी रहेगा। इसी बीच धरने में जल संस्थान के एसडीओ कमलेश पंत पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों पर जल्द सडक़ों व गलियों की मरम्मत का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया। मौके पर उप प्रधान अंजना चौहान, बीडीसी बबिता रावत, मुकेश भट्ट, शुभम तिवारी, दीपा चमोली,राकेश तिवाड़ी, अजय साहू, राजेन्द्र तिवाड़ी, कमला देवी, सुशीला देवी, चंद्रकला, राधिका, अंकित तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *