महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

ऋषिकेश

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जताई है। सरकार से महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की। आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाईं से गरीब तबके का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दून मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के समक्ष प्रदर्शनकर धरना दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है। महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि मोदी सरकार लगातार जनता का शोषण कर रही है, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है। प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार जनता को लूटने का कोई अवसर नही छोड़ती। इसका एक उदाहरण नेपाली फार्म में टोल प्लाजा लगाने के प्रयास से दिखा। प्रदर्शनकारियों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवराडी, प्रदेश सचिव विजयपाल सिंह रावत, पार्षद मनीष शर्मा, नगर व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, सुधीर राय, प्यारे लाल जुगरान, पार्षद राधा रमोला, रामकुमार भतौलिया, चंदन सिंह पंवार, सहदेव सिंह राठौर, शोभा भट्ट, रुकम सिंह पोखरियाल, अभिषेक शर्मा, अशोक शर्मा, कमलेश शर्मा, इमरान सैफी, सोनू पांडे, नंद किशोर जाटव, सतेन्द्र पंवार, विक्रम भंडारी, हरिराम वर्मा, धनंजय राजभर, ज्ञानेश मिश्र, नरेश कंडवाल, चांदनी पाल, सावित्री, सोमवती पल, बुरहान अली, पूजा, ओमप्रकाश वर्मा, हर्ष शर्मा, ज्योति आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *