ग्रामीणों ने विस अध्यक्ष को किया सम्मानित

ऋषिकेश

नेपाली फार्म पर प्रस्तावित टोल प्लाजा के निरस्तीकरण से हरिपुरकलां वासी खुश हैं। शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने टोल प्लाजा निरस्तीकरण के लिए विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया। शुक्रवार को हरिपुर कलां में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को फूल माला पहनकार सम्मानित किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय शर्मा ने कहा कि नेपाली फार्म तिराहे पर टोल प्लाजा लगाया जा रहा था। विस अध्यक्ष ने टोल प्लाजा नहीं बनाए जाने के लिए सीएम तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से वार्ता की थी। केंद्रीय सडक़ मंत्री नितिन गडक़री को पत्र भेजा था। जिसके बाद टोल प्लाजा निरस्त हो पाया है। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा टोल प्लाजा हटाए जाने के निर्णय के बाद भी कुछ लोग सस्ती राजनीति एवं लोकप्रियता के लिए धरने पर बैठे हैं, जोकि बिल्कुल भी औचित्यहीन है। मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज पाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवानी भट्ट, हरिपुर कला के पूर्व प्रधान सत्येंद्र धमांदा, जगदीश भटकोटी, विदुर नारायण त्रिपाठी, सोहनलाल बेलवाल, योगेंद्र भट्ट, राजपाल नेगी, मंडल उपाध्यक्ष वेद ग्वाड़ी, राघव शरण महाराज, विनोद भट्ट, अंकित बहुखंडी, जीवन जोशी आदि उपस्थित थे।
सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना जारी रहा
शुक्रवार को नेपाली फार्म पर सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना जारी रहा। समिति सदस्यों ने धरना स्थल पर बैठक की। पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सजवाण ने कहा कि बीते रोज टोल प्लाजा निरस्तीकरण के लिखित आदेश की मांग को लेकर समिति सदस्यों ने विस अध्यक्ष का घेराव किया था। जिसको लेकर आंदोलनकारियों पर फर्जी मुकदमे करवाए गए हैं। इस दौरान विस अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया और उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन करने वालों में जयेंद्र रमोला, महंत विनय सारस्वत, विजयपाल रावत, संदीप बसनेट, राकेश कंडियाल, गोकुल रमोला, भगवती सेमवाल, सत्येन्द्र पंवार, विक्रम भंडारी, सतेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, सतीश रावत, सत्येन्द्र रावत, रामकुमार भतालिये, नन्दकिशोर जाटव, मनोज पंवार, दीपक नेगी, आशा सिंह चौहान, कुंवर सिंह गुसाई, रवि राणा, सोहनलाल रतूड़ी, देवेन्द्र रावत, सोहन रौतेला आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *