अब भाजपा प्रत्याशी बलदेव के खिलाफ लगे पोस्टर

फतेहपुर ।

पोस्टरों पर बलदेव ठाकुर की फोटो के साथ ‘अबकी बार, जवाली पार, फतेहपुर में तेरा क्या काम, अबकी बार जवाली कराएंगे आराम’ लिखा गया है।
जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं की पोस्टर जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। टिकट की दौड़ में रहे कृपाल परमार के ‘अब की बार चक्की पार’ के पोस्टर लगने के बाद अब भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के खिलाफ भी शुक्रवार रात को दीवारों पर अज्ञात लोगों ने पोस्टर चस्पां कर दिए हैं।
इन पोस्टरों पर बलदेव ठाकुर की फोटो के साथ ‘अबकी बार, जवाली पार, फतेहपुर में तेरा क्या काम, अबकी बार जवाली कराएंगे आराम’ लिखा गया है। पोस्टरों से कहने का प्रयास किया जा रहा है कि फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर मूल रूप से जवाली व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव के निवासी हैं।
वह फतेहपुर के मूल निवासी नहीं हैं। टिकट आवंटन से पहले भी फतेहपुर में कृपाल परमार के फोटो के साथ पोस्टर लगे थे। इसमें लिखा था कि ‘फतेहपुर की जनता करे पुकार, अबकी बार चक्की पार’। हालांकि, बाद में कृपाल परमार को टिकट नहीं मिला और खूब सियासी हंगामा भी हुआ। बेशक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कृपाल परमार को मना लिया हो लेकिन अंदरखाते विरोध की चिंगारी बुझी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *