रुड़की के युवा ने जैगमी नाम से ऐप किया लांच, देगा टिकटॉक को टक्कर
रुड़की। रुड़की के युवा ने एक वीडियो एप लांच किया है। जिसमें कोई भी अपनी वीडियो बनाकर अपलोड कर सकेंगे और उनके वीडियो को जितने लाइक और फॉलोवर्स बढ़ेंगे उसके अनुसार उन्हें उपहार भी मिलेंगे। चीनी एप टिकटॉक के बैन होने के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो बनाने वालों को झटका लगा था। कई युवा इस मंच पर बड़े स्टार के रूप में पहचाने जाने लगे थे। रुड़की के युवा सुनील मेहंदीरत्ता ने इसी तरह का एक नया ऐप लांच किया है जो कि टिकटॉक को टक्कर देने के लिए तैयार है। रामनगर निवासी सुनील मेहंदीरत्ता ने बताया कि प्रतिभाओं को जैगमी नाम का यह एप नया मंच देगा। जहां युवा 15 सेकेंड की वीडियो बनाकर अपलोड कर सकेंगे और अपनी प्रतिभाओं को दुनिया के सामने रख पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस एप की खासियत यह है कि इस एप पर प्रतिभागी वीडियो अपलोड, लाइक और फॉलोवर्स के अनुसार उपहार पा सकेगा। उन्होंने कहा कि जैगमी की ओर से आईफोन से लेकर दो पहिया और चार पहिया वाहन उपहार दिए जाएंगे इसके साथ ही ई-कॉमर्स उपहार भी जीत सकेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह एप केवल भारत में लांच किया गया है। कुछ समय बाद अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी लांचिंग की जाएगी। सुनील मेहंदीरत्ता दिल्ली में साटवेयर कपनी चला रहे हैं।
