किसान सभा डोईवाला की मंडलस्तरीय 25 सदस्यीय कमेटी गठित

ऋषिकेश

अखिल भारतीय किसान सभा ने गुरुवार को डोईवाला मंडल सम्मेलन आयोजित कर मंडलस्तरीय 25 सदस्यीय कमेटी गठित की। बलबीर सिंह को मंडल अध्यक्ष और याक़ूब अली को सचिव बनाया गया है। डोईवाला गन्ना सोसायटी के किसान सभागार में आयोजित सम्मेलन में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सजवाण ने कहा कि किसान सभा 86 वर्ष पुराना सबसे बड़ा किसान संगठन है। इसकी स्थापना 1936 में स्वामी सहजानन्द सरस्वती ने की थी। उन्होंने संगठन के कार्यक्रमों व उसकी उपयोगिता के बारे में बताया। किसान सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद देवली ने कहा कि पहले यूपीए सरकार तथा बाद में भाजपा सरकार ने गरीब, मजदूर एवं किसानों से झूठे वायदे करके वोट हासिल किए। वर्ष 2014 से पहले मोदी सरकार ने अच्छे दिन व 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का झूठा वायदा करके किसानों के साथ छलावा किया। समस्याओं के हल के लिए किसानों के पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं हैं। जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि किसान सभा डोईवाला मंडल का सम्मेलन किसानों की समस्याओं के निराकरण करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान डोईवाला मंडल की 25 सदस्यीय कमेटी का गठन करते हुए बलबीर सिंह को मंडल अध्यक्ष, याक़ूब अली को मंडल सचिव, हरबंश सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा ज़ाहिद अंजुम व अमरीक सिंह को मंडल उपाध्यक्ष, अनूप कुमार पाल व जगजीत सिंह को मंडल सह सचिव नियुक्त किया गया। सरजीत सिंह, सिंगा राम, ध्यान सिंह, जरनैल सिंह, सत्यपाल, रविन्द्र सिंह, मेहताब अली, किशन सिंह, इलियास अली, साधु राम, समशाद अली , जसबीर सिंह, नरेन्द्र सिंह, गुरचरण सिंह, बलबीर सिंह, पूरण सिंह, रणजीत सिंह को कार्यकरणी सदस्य बनाया गया। दलजीत सिंह को मंडल सरंक्षक चुना गया। मौके पर राजेंद्र सिंह पुरोहित, बलबीर सिंह, राजेंद्र सिंह पुरोहित, ज़ाहिद अंजुम, मेहताब अली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *