श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति ने किया रक्षिता गौड़ा को सम्मानित

देहरादून

इटली में सितम्बर माह में आयोजित होने वाली किक बॉक्सिग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम से बतौर मुख्य कोच प्रतिभाग करने वाली रक्षिता गौड़ा ने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.पी. ध्यानी से विश्वविद्यालय मुख्यालय में भेंट की। कुलपति ने रक्षिता गौड़ा को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हे बधाई दी। कुलपति ने कहा कि रक्षिता ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की प्रतियोंगिता में सबसे कम उम्र की किक बॉक्सिंग कोच रही है और वर्तमान में वह डी.बी.एस. कॉलेज, देहरादून, जो श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त है, में बी.एस.सी. की छात्रा है। कुलपति डॉ. ध्यानी ने कहा कि रक्षिता की उपलब्धि उत्तराखण्ड के सभी खिलाड़ियों विशेषकर विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों/खिलाडियों के लिये प्रेरणादायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *