परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगाई


रुड़की। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के 100 गज की परिधि में धारा 144 लागू की गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र में 11 केंद्रों पर हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा संपन्न कराई जानी है। 16 मार्च से परीक्षा 06 अप्रैल तक परीक्षा होनी है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल विहिन सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों से 100 गज की परिधि में धारा-144 लगाने आदेश पारित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *