स्कूली बच्चों को दी फायर उपकरणों की जानकारी
बागेश्वर। दमकल विभाग ने जिम कॉर्बेट स्कूल में कार्यक्रम आयोजित का छा-छात्राओं को फायर उपकरणों के बारे में जानकारी दी। इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। आग से बचाव तथा आग लगने के बाद घटना को कैसे कम किया जा सकता है इसके बारे में भी बताया। प्राथमिक चिकित्सा के महत्व को समझाया। मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। स्कूल में लगे अग्नि संबंधी व्यवस्थाओं को भी देखा।
