पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सीखाए आत्म रक्षा के गुर

पौड़ी। पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर बाह बाजार देवप्रयाग में छात्र-छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए। साथ ही बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव तस्कारी, भिक्षावृति, बालश्रम, साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों आदि को लेकर भी जागरूक किया।
गुरुवार को थाना प्रभारी देवप्रयाग सुनील पंवार की अगुवाई में पुलिस टीम में शामिल महिला आरक्षी बबीता व कुसुम ने छात्राओं को बताया यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें। इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को भी दें। साथ ही उक्त नंबरों पर पुलिस से सहायता मांगी जा सकती है। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा बनाये गए गौरा शक्ति ऐप, पब्लिक आई ऐप तथा ट्रैफिक आई एप के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इनका संचालन कैसे किया जा सकता है इसके बारे में बताया। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की सहायता या उनके आस-पास होने वाली अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी आदि की सूचना दी जा सकती है। इसके लिए प्रेरित किया गया। आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त महिला आरक्षी बबीता और कुसुम ने आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी की पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों से वार करना आदि के बारे में विस्तार से बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *